Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Giridih News : गिरिडीह में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रतिमा स्थापना की उठी मांग

Giridih News : झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को गिरिडीह बस स्टैंड के समीप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और बड़ी संख्या में आम लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


सभा के दौरान गिरिडीह में शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। ऐसे जननायक की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें स्थायी श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए।

भाषण के दौरान भावुक हुए मंत्री, कहा:- उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका और राज्य के प्रति उनके योगदान को याद किया।


इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भावुक हो गए और भाषण देते-देते उनकी आंखें नम हो गईं। कुछ क्षणों तक वे अपनी बात पूरी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान और करोड़ों लोगों की उम्मीद थे। उन्होंने लोगों से दिशोम गुरु के आदर्शों और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !