Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Palamu News: सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी पत्नी रिया सिन्हा, कोर्ट ने एक दिन की पैरोल दी

Palamu News: झारखंड के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिल गई है. पलामू जिला व्यवहार न्यायालय ने रिया को एक दिन की पैरोल मंजूर कर दी है. अदालत के आदेश के बाद अब बुधवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मरहा पथरा गांव में सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है.

कोर्ट के निर्देश के बाद जेल प्रशासन और पुलिस रिया सिन्हा की अस्थायी रिहाई से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां वह अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होंगी.

पत्नी और बेटे के इंतजार में टला था अंतिम संस्कार
सुजीत सिन्हा का शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव मरहा पथरा पहुंचा था. शव के गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग जुटने लगे.

परिजनों ने बताया कि रिया सिन्हा और उनके पुत्र अक्षत कुमार की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को अंतिम संस्कार नहीं किया गया. इसी कारण शव को सुरक्षित रखा गया, ताकि परिवार के सभी सदस्य अंतिम विदाई दे सकें.



सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन पूरी तरह सतर्क
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. मरहा पथरा गांव और हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि अंतिम संस्कार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !