Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Jamshedpur News: मानगो पुल पर सड़क हादसे में टाटा स्टील कर्मचारी घायल, टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो पुल पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में टाटा स्टील के एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई, जब वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक सवार थे। तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने टाटा स्टील कर्मचारी की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कर्मचारी सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद मौके से भागे युवक
दुर्घटना के बाद स्प्लेंडर बाइक सवार तीनों युवक घटनास्थल पर रुकने के बजाय वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल कर्मचारी को सड़क से उठाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।


फरार बाइक सवारों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार युवकों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !