Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Ranchi News : जमीन ठगी मामले में सब-जज ने भू-माफियाओं को जिला बदर करने की मांग की

Ranchi News : जमीन खरीद मामले में कथित ठगी के शिकार एक सब-जज ने गिरिडीह के उपायुक्त को पत्र लिखकर तीन कथित भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सब-जज नईम अंसारी ने अपने पत्र में बबलू अंसारी, सरफराज और सद्दाम पर गिरोह बनाकर गरीब और कमजोर लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने इन तीनों के खिलाफ अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) के तहत कार्रवाई कर जिला बदर करने का अनुरोध किया है।


पत्र में कहा गया है कि भंडारीडीह और आसपास के क्षेत्रों में इन लोगों द्वारा संगठित तरीके से जमीन और मकानों पर कब्जा कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनकी खरीद-बिक्री की जाती है। सब-जज ने यह भी उल्लेख किया है कि तत्कालीन अवर निबंधक ने वर्ष 2021 के एक पत्र में स्वीकार किया था कि बबलू अंसारी और उसके सहयोगी नियमों के विरुद्ध कार्य कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाते थे और मना करने पर झूठे आरोप लगाकर शिकायत करते थे।

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने का आरोप, पहले से दर्ज हैं कई मामले

सब-जज ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि भंडारीडीह स्थित खाता संख्या 17, प्लॉट संख्या 443 की चार डिसमिल जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि यह जमीन नियाज अहमद कुरैशी के नाम दर्ज है और छोटानागपुर काश्तकारी (CNT) अधिनियम के तहत संरक्षित होने के कारण इसकी खरीद-बिक्री संबंधित नियमों के अधीन ही संभव है। आरोप है कि इसके बावजूद फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का सौदा किया गया और इसी जमीन के नाम पर उनसे एग्रीमेंट कर पांच लाख रुपये लिए गए।


मामले की जानकारी मिलने के बाद सब-जज ने संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, नियाज अहमद की बेटी ने भी अपने पिता की जमीन पर बने मकान को तोड़कर कब्जा करने के आरोप में अलग से मामला दर्ज कराया है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि आरोपितों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर CCA के तहत कार्रवाई करते हुए जिला बदर करने की मांग की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !