Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

JPSC JSSC Exam Irregularities: JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर JLKM अध्यक्ष जयराम महतो ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग की

JPSC JSSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पारदर्शिता की कमी को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की ओर से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया है. ज्ञापन में परीक्षाओं के संचालन, मूल्यांकन प्रक्रिया और नियुक्तियों में हो रही गंभीर अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

ब्लैकलिस्टेड TDPL एजेंसी के चयन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग
जयराम महतो ने ज्ञापन में विशेष रूप से परीक्षा आयोजित कराने वाली टीडीपीएल (TDPL) एजेंसी की भूमिका पर कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि यदि TDPL एजेंसी पूर्व से ही ब्लैकलिस्टेड घोषित थी, तो किन नियमों, प्रक्रियाओं और आधारों पर फिर से उसका चयन किया गया, इसकी निष्पक्ष व स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए.

ज्ञापन में मांग की गई है कि निविदा प्रक्रिया में शामिल करने, एजेंसी का चयन करने और उसे कार्य आवंटित करने के लिए जिम्मेदार सभी अधिकारियों की भूमिका की गहनता से जांच की जाए.

जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई का आग्रह
JLKM अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट को जनता के सामने सार्वजनिक किया जाए ताकि पूरी सच्चाई उजागर हो सके. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच के उपरांत जो भी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य संबंधित व्यक्ति दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.



पार्टी का कहना है कि ऐसी सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करने का साहस न कर सके और लाखों अभ्यर्थियों का विश्वास परीक्षा प्रणाली पर बना रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !