Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Bokaro Education Scam: बोकारो शिक्षा विभाग में बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा, मृत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख रुपये के एरियर की अवैध निकासी

Bokaro Education Scam: बोकारो जिले में पुलिस विभाग के घोटाले के बाद अब शिक्षा विभाग भी बड़े फर्जीवाड़े के आरोप में घिर गया है. एक मृत शिक्षक के नाम पर लाखों रुपये की अवैध निकासी के मामले ने सभी को चौंका दिया है.

यह मामला पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सदमाकला में रहे एक शिक्षक से जुड़ा है. उनकी मौत 14 अगस्त 2021 को हो गई थी. लेकिन तीन साल बाद, उनके नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके 14.65 लाख रुपये से अधिक की सरकारी राशि एक कर्मचारी के निजी बैंक खाते में भेज दी गई.

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. मृत शिक्षक के नाम पर अंतर वेतन वृद्धि का दावा किया गया. इस आधार पर तीन अलग-अलग बिलों के जरिए राशि निकाली गई.

बिल संख्या 63/2024-25 में 5.16 लाख रुपये, बिल संख्या 77/2024-25 में 4.31 लाख रुपये और बिल संख्या 22/2025-26 में 5.17 लाख रुपये निकाले गए. इन तीन बिलों के जरिए कुल 14.65 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाली गई.

इस मामले में बिलिंग असिस्टेंट मुकेश कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं. उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने मृत शिक्षक के नाम पर फर्जी बिल तैयार कराए और उसकी पूरी राशि शिक्षक के परिजनों के खाते में भेजने के बजाय अपने खाते में ट्रांसफर कर दी.



इस घटना के बाद विभाग में बहुत सारे सवाल उठे हैं. एक ही दावे के आधार पर तीन बिल कैसे तैयार हुए? और कोषागार से उनका भुगतान कैसे हो गया? जांच में यह भी पता चला है कि इसके लिए प्रमाण पत्र भी जारी किया गया था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में केवल एक कर्मचारी ही नहीं, बल्कि अन्य अधिकारियों की भी भूमिका हो सकती है. अब पूरे मामले की जांच जारी है. शिक्षा विभाग इस मामले में जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच कर रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !