Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय, रांची समेत 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक, और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने रांची, देवघर, जमशेदपुर समेत 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश
आज रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा सहित कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

बारिश से तापमान में गिरावट, मौसम रहेगा सुहावना
बारिश और बादलों के प्रभाव से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट, सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला और सिमडेगा में गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलाशयों से दूर रहें। किसानों और यात्रियों को भी मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !