Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Jamshedpur News: साकची बाजार में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में चिंता, JNAC और प्रशासन से सुरक्षा व स्ट्रीट लाइट की मांग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची बाजार में आए दिन हो रही चोरियों से दुकानदारों के बीच नाराजगी बढ़ा रही है। सुरक्षा के दयनीय हालात से तंग आकर व्यापारी एकजुट हो गए और बैठक कर अपनी मांग रखी। दुकानदारों का साफ कहना है कि प्रशासन और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) सिर्फ वादे न करे, बल्कि बाजार में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराए।

स्ट्रीट लाइट और CCTV का अभाव
दुकानदार का कहना है कि साकची एक पुराना और प्रमुख बाजार है, लेकिन अब भी स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी जैसी व्यवस्था यहां उपलब्ध एनएच है, शाम होते ही बाजार अंधेरे में डूब जाता है। जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर साकची बाजार डालडा लाइन के दुकानदारों ने बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई गई।

प्रशासन से की ये मांगें
उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और जेएनएसी से बाजार में लाइट लगाने, कैमरे लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही। दुकानदार कहते हैं कि बिना इन सुविधाओं के चोरी की घटनाएं रोकी नहीं जा सकती।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !