Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Adityapur News : आदित्यपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, 30 लाख की लागत से बनेगी 70 फीट ऊंची पुरानी हवेली थीम पंडाल

Adityapur News : एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान परिसर में सोमवार को प्रवीण सिंह सेवा संस्थान की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। वर्ष 1980 से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा।


संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरबिंद सिंह ने बताया कि इस वर्ष पंडाल का निर्माण "पुरानी हवेली" की थीम पर किया जा रहा है। पंडाल का बाहरी और आंतरिक स्वरूप हल्के काले रंग तथा मंदिर शैली के मिश्रण पर आधारित होगा। इसके भीतर और बाहर मां काली सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक कलाकृतियां और मूर्तियां बनाई जाएंगी। इसके लिए कोलकाता के प्रसिद्ध मूर्तिकारों और लाइटिंग विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा रही हैं।

पंडाल से दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

पूर्व विधायक ने बताया कि पूजा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। पंडाल परिसर में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर वॉल राइटिंग और मॉडल्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक संदेश भी लोगों तक पहुंचे।


महालया तक पूरा होगा निर्माण कार्य

मां पार्वती डेकोरेटर्स के संचालक अशोक कुमार डे ने बताया कि लगभग 60 से 70 फीट ऊंचे इस भव्य पंडाल के निर्माण पर 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल करीब 40 कारीगर दिन-रात निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं और महालया तक पंडाल पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में शशि शेखर, भगवान सिंह, जवाहर लाल सिंह, उमेश सिंह, संजय सिंह, इन्द्रजीत पांडेय, धनंजय कुमार, सुनील गुप्ता, अनुराग सिंह, जगदीश नारायण चौबे सहित संस्थान के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !