Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Bihar News: विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, निजी चालक ही निकला मुख्य आरोपी, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के रोहतास के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले की जांच के बाद पुलिस ने मृतक के निजी चालक मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में छुट्टी नहीं मिलने और अधिक काम को लेकर हुआ विवाद हत्या की वजह के रूप में सामने आया है.


आईजी विकास वैभव ने संभाली जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की निगरानी की. उन्होंने बताया कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि लंबे समय से विमल कुमार का निजी चालक रहा मिथिलेश कुमार है.

लोहे की रॉड से हत्या करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात चालक विमल कुमार को लेकर पटना जा रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने वाहन में रखी लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी.


इसके बाद घटना को हादसा या बाहरी हमले का रूप देने की कोशिश में आरोपी ने वाहन को पानी में उतार दिया. पुलिस के मुताबिक, उसने खुद ही फोन कर यह झूठी सूचना दी कि बाइक सवार अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या कर दी है.

पूछताछ में टूटी कहानी

पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर चालक से पूछताछ की. जांच में उसकी कहानी संदिग्ध पाई गई. पुलिस का कहना है कि सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया.

अन्य पहलुओं की भी होगी जांच

आईजी विकास वैभव ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या निजी चालक ने की. हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी रखे हुए है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !