Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Seraikela News: अपराध नियंत्रण को लेकर सरायकेला पुलिस सख्त, चौका थाना में दागियों की हुई विशेष परेड

Seraikela: सरायकेला जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस ने निगरानीशुदा अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को चौका थाना परिसर में दागी और निगरानीशुदा अपराधियों की विशेष परेड आयोजित की गई।

अपराधियों का किया गया सत्यापन
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर आयोजित इस परेड का नेतृत्व चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के निगरानी में रखे गए अपराधियों की उपस्थिति दर्ज की गई और उनकी पहचान, वर्तमान गतिविधियों तथा आवासीय जानकारी का सत्यापन किया गया।

अपराध से दूरी बनाने की दी हिदायत
पुलिस अधिकारियों ने परेड में शामिल सभी लोगों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहें और कानून का पालन करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों पर लगातार रखी जा रही नजर
चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दागियों की नियमित परेड कराई जा रही है। इसका उद्देश्य अपराध की पुनरावृत्ति रोकना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सरायकेला-खरसावां पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। दागी व्यक्तियों की गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

जनता से पुलिस ने की सहयोग की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक तत्वों की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दागियों की नियमित निगरानी और परेड से अपराधियों में कानून का भय बना रहता है। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !