Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur News: NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारी को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

Jamshedpur: आगामी 9 एवं 10 सितंबर 2026 को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह सम्मेलन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली, NIT जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर और इंस्टिच्युट फॉर एजुकेशन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, विभिन्न सत्रों की योजना, अतिथियों के आमंत्रण, आवास व्यवस्था, कार्यक्रम संचालन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय कीं।

डॉ. शुक्ला महंती बनाए गए संयोजक
बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी डॉ. शुक्ला महंती (पूर्व कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय) को सौंपी गई है। वहीं सह-संयोजक के रूप में डॉ. कविता परमार (क्षेत्रीय संयोजक, पर्यावरण) और डॉ. सरोज षाड़ंगी (कुलसचिव, NIT जमशेदपुर) को नियुक्त किया गया है।



देशभर की महिला नेतृत्वकर्ता होंगी शामिल
आयोजकों के अनुसार, इस दो दिवसीय सम्मेलन में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश से करीब 150 महिला कुलपति, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, प्राचार्य और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली महिला नेतृत्वकर्ता शामिल होंगी। कार्यक्रम में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. पंकज मित्तल और राष्ट्रीय संयोजक (महिला कार्य) सुश्री शोभा ताई जी की उपस्थिति प्रस्तावित है।

महिला नेतृत्व सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह सम्मेलन महिला नेतृत्व को मजबूत करने, शिक्षा क्षेत्र में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मेलन महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक प्रभावी मंच साबित होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !