Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jharkhand Employees Protest: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने खोला मोर्चा, 10 अगस्त को विधानसभा के सामने देंगे एक दिवसीय धरना; 25 सूत्री मांगें रखीं

Jharkhand Employees Protest: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने राज्य सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द फैसला लेने की मांग की है. महासंघ ने कहा है कि अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 10 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

रांची स्थित महासंघ मुख्यालय में रविवार को राज्य समिति की बैठक हुई. बैठक के बाद महासचिव भूषण कुमार ने बताया कि सरकारी, संविदा, अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

महासंघ ने सरकार से रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश और बायोमेट्रिक व्यवस्था में सुधार समेत 25 सूत्री मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है.



बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने 10 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प भी लिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !