Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Patna Conference: लापता बच्चों की तलाश और मानव तस्करी पर पटना में उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस, सीआईडी ने नोडल अफसरों से मांगी केस स्टडी और रिपोर्ट

Patna Conference: पटना में लापता बच्चों की तलाश और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर नकेल कसने के लिए एक अहम बैठक होने जा रही है. इस समस्या से सख्ती से निपटने की रणनीति बनाने के इरादे से बुलाई गई इस उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस के लिए पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के नोडल अफसरों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. बैठक में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों को एक डिटेल प्रेजेंटेशन लाने को कहा गया है, ताकि जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से समझा जा सके.


इस दौरान सीआईडी ने अधिकारियों से कई जरूरी पहलुओं पर रिपोर्ट मांगी है. इसमें मानव तस्करी और बच्चों के गायब होने से जुड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों और उनके असरदार समाधानों पर बात होगी. साथ ही, हालिया घटनाओं की केस स्टडीज और राज्य स्तर पर अपनाए जा रहे बेहतरीन तरीकों को साझा करने के निर्देश दिए गए हैं.




इसका मुख्य मकसद देश भर में लागू होने वाले नए नियमों और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को तैयार करने के लिए काम के सुझाव जुटाना है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !