Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Giridih News : बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के विरोध में बनी मानव श्रृंखला, उसरी नदी संरक्षण को लेकर लोगों का प्रदर्शन

Giridih News : बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी के गंगापुर क्षेत्र से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लेने तथा फैक्ट्री से फैल रहे कथित प्रदूषण के विरोध में रविवार को पूर्वांचल क्षेत्र में विशाल मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। गंगापुर उसरी फॉल मोड़ से शहर की ओर डांडीडीह, वनांचल कॉलेज, हरसिंगरायडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों तक बड़ी संख्या में लोग इस अभियान में शामिल हुए।


आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि उसरी नदी क्षेत्र के हजारों लोगों की जीवनरेखा है। उनका आरोप है कि फैक्ट्री के लिए नदी से पानी लिए जाने और कथित प्रदूषण के कारण पर्यावरण, जल स्रोतों तथा स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा था।

पर्यावरण संरक्षण और उसरी नदी बचाने का लिया संकल्प

मानव श्रृंखला में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठन, युवा, महिलाएं और विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लोगों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर उसरी नदी के संरक्षण, पर्यावरण बचाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।


आंदोलनकारियों ने मांग की कि उसरी नदी और आसपास के पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा क्षेत्र के लोगों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि जनहित और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !