Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur Double Decker Project: पारडीह से बालीगुमा प्रस्तावित डबल डेकर सड़क परियोजना पर केंद्र की रोक, 5 गंभीर आपत्तियों के साथ राज्य को वापस लौटाया प्रस्ताव

Jamshedpur Double Decker Project: जमशेदपुर में पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक डबल डेकर सड़क बनाने की परियोजना को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए वन स्वीकृति के प्रस्ताव को पांच बड़ी आपत्तियों के साथ वापस भेज दिया है. अब राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों को इन सभी बिंदुओं पर जवाब देकर प्रस्ताव फिर से भेजना होगा.

बिजली लाइन हटाने के लिए मंजूरी नहीं मिली
केंद्र सरकार ने कहा है कि परियोजना के इलाके में आने वाली बिजली लाइनों को हटाने के लिए जरूरी अनुमति नहीं दी गई है. इसके लिए संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा और फिर प्रस्ताव जमा करना होगा.

मैप और रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई
जांच में पाया गया कि मैप और रिकॉर्ड में कुछ गड़बड़ियां हैं. केंद्र सरकार ने कहा है कि इन रिकॉर्डों को ठीक किया जाए और सही जानकारी दोबारा अपलोड की जाए.

वन भूमि पर पहले से काम होने का शक
जियो-स्पेशियल जांच में पता चला है कि वन भूमि पर पहले से कुछ गैर-वन गतिविधियां हुई हैं. राज्य सरकार को इस मामले में जांच कर रिपोर्ट देनी होगी और अगर जरूरत हुई तो कार्रवाई की जानकारी भी देनी होगी.

अलग-अलग प्रस्ताव पर जवाब मांगा
केंद्र सरकार ने पूछा है कि पूरी सड़क परियोजना के लिए एक ही प्रस्ताव क्यों नहीं दिया गया और अलग-अलग हिस्सों के लिए कई प्रस्ताव क्यों भेजे गए. इस पर विस्तृत जवाब मांगा गया है.



संरक्षित क्षेत्र को लेकर सफाई मांगी गई
परियोजना संरक्षित क्षेत्र के अंदर है या बाहर, इसको लेकर प्रस्ताव में अलग-अलग जानकारी दी गई है. केंद्र सरकार ने आपत्ति जताई है और सही जानकारी के साथ प्रस्ताव में संशोधन करने को कहा है.

इन पांच आपत्तियों के कारण परियोजना की वन स्वीकृति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है. अब राज्य सरकार और संबंधित विभागों के जवाब के बाद ही प्रस्ताव पर अगला फैसला लिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !