Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur News : राम मंदिर कैंटीन के भोजन में कॉकरोच मिलने से श्रद्धालुओं में नाराजगी, भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, कैंटीन प्रबंधन से की गई शिकायत

Jamshedpur News :  शहर के बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर की कैंटीन में परोसे गए भोजन में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई और कैंटीन की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।


जानकारी के अनुसार, एक श्रद्धालु भोजन कर रहे थे, तभी उनकी प्लेट में कॉकरोच दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल कैंटीन प्रबंधन से इसकी शिकायत की। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने भी भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर चिंता जताई।

श्रद्धालुओं ने नियमित जांच और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग

श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर संचालित कैंटीन में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के उच्च मानकों का पालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।


लोगों ने कैंटीन की नियमित साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने संबंधित प्रबंधन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !