Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

West Bengal STF: जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल STF ने वर्धमान से मास्टरमाइंड को दबोचा

West Bengal STF: पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक खतरनाक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में टीम ने मुख्य मास्टरमाइंड हमीम मंडल को वर्धमान से धर दबोचा, जबकि उसकी साथी अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस गिरोह की जड़ें सीधे पाकिस्तान से जुड़ी हुई हैं.

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में उपद्रव और हिंसा भड़काने की फिराक में थे. पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर वे पुलिस की वर्दी पहनकर आत्मघाती हमलावरों को भीड़ में घुसाने का प्लान बना रहे थे. हालांकि, पैसों के फेरबदल के कारण समय पर वर्दी की डिलीवरी नहीं हो सकी. इसके अलावा आरोपी दिल्ली में पेट्रोल बम चलाने वाले लड़कों की तलाश और सोशल मीडिया पर युवाओं को भड़काने का काम भी कर रहा था.

तकनीकी जांच के सहारे पुलिस ने साहिबगंज में छिपी अर्पिता को ढूंढ निकाला और हिरासत में ले लिया. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी स्थानीय मंत्री उमेश राय के परिवार को निशाना बनाने की फिराक में थे. वे मंत्री के बेटे को हनी ट्रैप में फंसाकर अपने मंसूबों को अंजाम देना चाहते थे.



एसटीएफ की मानें तो हमीम मंडल एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा है जो भारत के खिलाफ काम कर रहा था. यह गैंग सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी, गैर-कानूनी हथियारों की सप्लाई और आतंकवाद के लिए पैसे जुटाने जैसे काले कारनामों में शामिल था. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !