Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur News : सरयू राय ने टाटा स्टील और जिला प्रशासन को लिखा पत्र, आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का उठाया मुद्दा

Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर के आमबागान मैदान का अविलंब सौंदर्यीकरण कर उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज (VPCS) और पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है।


सरयू राय ने कहा कि आमबागान शहर का हृदयस्थल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2019 के दौरान मंत्री रहते हुए उन्होंने आमबागान का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक मैदान करने का प्रस्ताव भेजा था। इस विषय पर शहर के नागरिकों के साथ बैठक भी हुई थी और योजना को स्वीकृति मिलने के बाद तत्कालीन जुस्को ने विकास कार्य शुरू किया था, लेकिन वर्ष 2019 के बाद यह कार्य अधूरा रह गया।

कबाड़ और अवैध पार्किंग में बदलता जा रहा मैदान

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आमबागान मैदान की स्थिति चिंताजनक है। मैदान धीरे-धीरे कबाड़ रखने के स्थान और अनाधिकृत पार्किंग स्थल में तब्दील होता जा रहा है। यहां स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के आसपास भी कबाड़ फैला रहता है, जो शहर की गरिमा और नेताजी के सम्मान के अनुरूप नहीं है।


ऑडियो-विजुअल माध्यम से दिखे नेताजी का जीवन संघर्ष

सरयू राय ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उन्होंने टाटा स्टील के VPCS से इस विषय पर चर्चा की थी, जिस दौरान कंपनी ने सिद्धांततः सौंदर्यीकरण के लिए सहमति भी दी थी। तत्कालीन जिलाधिकारी ने भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था, लेकिन योजना आगे नहीं बढ़ सकी।

उन्होंने सुझाव दिया कि इस स्थल पर आजादी की लड़ाई से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय ढंग से लापता होने तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को आधुनिक ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रदर्शित किया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन, संघर्ष और योगदान को बेहतर ढंग से समझ सके।

पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग

सरयू राय ने कहा कि यदि आमबागान मैदान का योजनाबद्ध तरीके से विकास कर नेताजी से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित किया जाए, तो यह शहर की ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ जमशेदपुर का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी बन सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में टाटा स्टील के VPCS और पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को औपचारिक पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !