Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Jamshedpur Breaking: बर्मामाइंस गोलचक्कर के पास बुलेट और पल्सर में भिड़ंत, एक की मौत

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के गोलचक्कर के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. हादसे में बुलेट और पल्सर बाइक आपस में भिड़ गईं, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बुलेट सवार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान 38 वर्षीय गणेश शंकर मिश्रा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और फिलहाल बर्मामाइंस में रहकर काम कर रहे थे.

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !