Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Chakulia News: चाकुलिया के खैरबनी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि बने कुणाल षाड़ंगी

Chakulia: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत श्यामसुंदरपुर पंचायत के बी.सी.एस.सी. खैरबनी क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया और सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

"खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम"
अपने संबोधन में कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी
टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्यामसुंदरपुर पंचायत की मुखिया हीरामुनी हांसदा, उपमुखिया ममता हांसदा, ग्राम प्रधान रवीन्द्रनाथ हांसदा, रामचंद्र हांसदा, क्लब अध्यक्ष समीर किस्कू, देवराज हेम्ब्रम, झामुमो नेता नया किस्कू, रामानंद गोस्वामी, प्रदीप गिरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !