Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Bokaro News : बोकारो में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 100 टन कोयला और 50 बाइक जब्त, MMDR अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

Bokaro News : बोकारो जिले के CCL के बीएंडके एरिया स्थित कारो माइंस के डीसीसीपीएल पैच में शनिवार तड़के CISF और CCL प्रबंधन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 100.080 टन अवैध कोयला और 50 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से कोयला और बाइक छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, तस्कर बोरियों में कोयला भरकर मोटरसाइकिलों के जरिए बाहर ले जा रहे थे। संयुक्त टीम के पहुंचते ही वे मौके से भाग निकले। करीब तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान में भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में जब्त कोयला CCL के बोकारो एंड करगली एरिया का बताया गया है।


जब्त कोयले की कीमत 4.23 लाख रुपये से अधिक, पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए कोयले का अनुमानित मूल्य 4.23 लाख रुपये से अधिक है। मामले में MMDR अधिनियम के तहत गांधीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। CISF और CCL प्रबंधन ने कहा है कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वहीं, स्थानीय स्तर पर लंबे समय से चल रही अवैध कोयला तस्करी को लेकर भी एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !