Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Tatanagar Asansol MEMU: JSSC परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए 2 अगस्त को एक दिन के लिए बहाल रहेंगी आद्रा मंडल की रद्द मेमू ट्रेनें

Tatanagar Asansol MEMU: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. 2 अगस्त को होने वाली परीक्षा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक दिन के लिए कई मेमू ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने का फैसला लिया है. आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण जिन ट्रेनों को पहले रद्द या आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया था, वे अब 2 अगस्त को अपने तय समय और निर्धारित मार्ग पर चलेंगी.

रेलवे के अनुसार, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू, आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू, आद्रा-भागा-आद्रा मेमू, टाटानगर-आसनसोल मेमू, चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू, आसनसोल-टाटानगर मेमू और आसनसोल-बराभूम मेमू का परिचालन पहले की तरह किया जाएगा. इससे परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी.



दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे 2 अगस्त की यात्रा इसी संशोधित समय-सारणी के अनुसार करें. रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल 2 अगस्त के लिए लागू रहेगी. इसके बाद ट्रेनों का परिचालन पहले जारी आदेश के अनुसार होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !