गया से मधुपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल
ट्रेन संख्या 03654 गया-मधुपुर मेमू स्पेशल का संचालन 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक रोजाना किया जाएगा. समय-सारणी के अनुसार, यह ट्रेन प्रतिदिन शाम 5:00 बजे गया जंक्शन से प्रस्थान करेगी और देर रात 2:20 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी. श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन कुल 15 फेरे लगाएगी.
वापसी की राह आसान, मधुपुर-गया स्पेशल का टाइमटेबल
वापसी की यात्रा तय करने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाड़ी संख्या 03653 मधुपुर-गया मेमू स्पेशल का संचालन 3 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा. यह ट्रेन तड़के रात 2:50 बजे मधुपुर से रवाना होगी और दोपहर 12:00 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी. इससे बाबा धाम में दर्शन-पूजन के बाद लौटने वाले भक्तों को सीधा परिवहन विकल्प मिलेगा.
जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन
बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले कांवरियों के लिए जसीडीह मुख्य रेलवे स्टेशन माना जाता है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन को जसीडीह और सिमुलतला दोनों प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. रेलवे के इस फैसले से न केवल मुख्य स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी आवाजाही में काफी आसानी होगी.