Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल डिमना परिसर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भुइयांडीह लकड़ीटाल निवासी भाजपा कार्यकर्ता मनीष शर्मा और उनके जीजा के साथ मारपीट के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। गुंजन यादव ने आरोप लगाया कि एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवानों ने मनीष शर्मा और उनके जीजा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने कहा कि इलाज से जुड़ी शिकायत को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया।
8 से 10 जवानों पर लगाया मारपीट का आरोप
भाजपा नेता गुंजन यादव का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद जब वह अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद होमगार्ड जवानों ने उनसे आने-जाने का कारण पूछना शुरू किया। आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और करीब 8 से 10 जवानों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि खुद को बचाने के लिए उन्हें वहां से हटना पड़ा, लेकिन जवानों ने उन्हें कुछ देर तक रोककर रखा। उनका यह भी आरोप है कि मौके पर मौजूद कई जवानों ने नेम प्लेट नहीं लगा रखी थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, डीएसपी दयानंद कुमार और एमजीएम थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके से टूटी हुई लाठी जब्त की है और घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाई जाएगी।
वीडियो डिलीट कराने का भी लगाया आरोप
गुंजन यादव ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाने का प्रयास किया, लेकिन उसे डिलीट करा दिया गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था और जवानों के व्यवहार की जांच कराने की मांग की है।
मनीष शर्मा ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
वहीं, भाजपा कार्यकर्ता मनीष शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी गर्भवती भांजी को प्रसव के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका आरोप है कि सामान्य प्रसव की संभावना होने के बावजूद महिला का ऑपरेशन किया गया। मनीष के अनुसार, ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद टांके वाली जगह पर सूजन और संक्रमण की समस्या सामने आई, जिसके बाद मरीज को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती रहने के दौरान नियमित जांच नहीं की गई और परिजनों की शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया गया।
वेटिंग हॉल में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद
मनीष शर्मा का आरोप है कि शनिवार को वह अस्पताल के वेटिंग हॉल में बैठे थे, तभी कुछ होमगार्ड जवान वहां पहुंचे और उन्हें हटने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर जवानों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और लाठी से हमला किया। उनका आरोप है कि उनकी भांजी के पति के साथ भी मारपीट की गई। फिलहाल, मामले में एमजीएम अस्पताल प्रबंधन और होमगार्ड जवानों की