Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Jamshedpur News: मानगो में खुला नाला बना हादसे की वजह, अंधेरे में लगभग तीन फीट गहरे नाले में गिरी महिला

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर-14 स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट के समीप नगर निगम की ओर से नाला सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसी दौरान एक महिला खुले नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर नाराजगी जताई।

अंधेरे में स्लैब समझकर बढ़ाया कदम, सीधे नाले में गिरी महिला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफाई कार्य के कारण सड़क किनारे लगभग तीन फीट गहरा नाला खुला हुआ था। देर शाम अंधेरा होने के कारण वहां से गुजर रही महिला को लगा कि नाले पर स्लैब लगा हुआ है। जैसे ही उसने आगे कदम बढ़ाया, वह संतुलन खोकर सीधे खुले नाले में जा गिरी। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला।

लोगों ने जताई नाराजगी
स्थानीय लोगों ने तत्काल महिला को नाले से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी। घटना के बाद आसपास काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला खुला छोड़ने के बावजूद नगर निगम की ओर से न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। हादसे के बाद निगम की टीम ने मौके पर स्लैब लगाकर रास्ता सुरक्षित किया।

सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि नाला सफाई, सड़क खुदाई या अन्य निर्माण कार्यों के दौरान नगर निगम पहले सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करे। उनका कहना है कि यदि समय रहते बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाते, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !