Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Ranchi Crime News: रांची की सदर पुलिस को बड़ी सफलता, डूमरदगा भारत गैस गोदाम चोरी कांड का खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची में सदर थाना पुलिस ने डूमरदगा में स्थित भारत गैस गोदाम में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद कर ली हैं.

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई की रात को चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया था और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे. इसके साथ ही, उन्होंने गैस डिलीवरी में इस्तेमाल होने वाले चार वाहनों की बैटरियां भी निकालकर ले गए थे.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डूमरदगा निवासी आकाश कुमार सोनी, अभिषेक नायक और विजय नायक के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक्साइड, लिवगार्ड, आमरोन और एक्साइड एक्सप्रेस कंपनी की चार चोरी की बैटरियां बरामद की हैं. अब, गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !