Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Jamshedpur Crime News: साकची के जुबली पार्क खाऊ गली में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, SSP कार्यालय के सामने हुई वारदात से मचा हड़कंप

Jamshedpur News: जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को, साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क गेट के खाऊ गली में दिन के समय एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई। यह घटना बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दी, जिसके बाद वें मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, महिला सोनारी में रहने वाली बताई जा रही है जो अपने परिवार के साथ जुबली पार्क घूमने गई थी। इसके बाद वे सभी साकची स्थित खाऊ गली में खाना खाने के लिए गए। जब महिला फूड स्टॉल के सामने बैठने लगी, तभी दो युवक बाइक पर वहां पहुंचे।

बाइक से उतर कर  युवक ने झपटी चेन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और महिला के गले से चेन छीनकर अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं सके।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दिन के समय हुई दूसरी चेन स्नैचिंग की घटना है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह घटना एसएसपी कार्यालय के सामने हुई। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !