Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

MGM Medical College: नेपाल हाउस में मेडिकल छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, MGM में हॉस्टल की कमी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी; अधीक्षक को दिए निर्देश

MGM Medical College: रांची में हॉस्टल और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य विभाग के बाहर प्रदर्शन किया. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

MGM मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल की कमी का मुद्दा उठाया गया था. छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि MGM मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल की भारी कमी है. मेडिकल छात्रों के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ को भी रहने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिल रही है. मजबूरी में कई छात्र और कर्मचारी किराये के मकानों में रह रहे हैं. छात्रों ने मांग की कि नया हॉस्टल बनने तक वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की जाए.



स्वास्थ्य मंत्री ने अधीक्षक से जवाब मांगा. छात्रों की शिकायत सुनने के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने तत्काल MGM मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से फोन पर बात की. उन्होंने हॉस्टल की मौजूदा स्थिति पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि इतनी गंभीर समस्या की जानकारी विभाग को पहले क्यों नहीं दी गई.

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने मंत्री को बताया कि मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी के कारण छात्रों की संख्या काफी बढ़ गई है. स्थिति यह है कि जहां एक कमरे में दो छात्रों के रहने की व्यवस्था है, वहां चार से पांच छात्र रह रहे हैं. कई छात्र कॉलेज परिसर से बाहर किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज परिसर में नया हॉस्टल बनाने के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं है.



स्वास्थ्य मंत्री ने अधीक्षक को हॉस्टल से जुड़ी सभी जरूरतों का विस्तृत प्रस्ताव जल्द तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

छात्रों को आश्वस्त करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार हॉस्टल संकट को गंभीरता से ले रही है और छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !