Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Jamshedpur News: सोनारी के राजकीय जनता मध्य विद्यालय में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित राजकीय जनता मध्य विद्यालय में गुरुवार को साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी श्रीनिवास एवं साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करने के जोखिम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।


इसके साथ ही विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे व्यक्ति का भविष्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे और विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !