Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Ranchi News : DSPMU ने जारी की तीसरी मेरिट लिस्ट, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा नामांकन, रविवार को भी चलेगी नामांकन प्रक्रिया

Ranchi News : रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) ने स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए तीसरी औपबंधिक प्रवेश सूची जारी कर दी है। इस सूची में चयनित अभ्यर्थी 31 जुलाई से 2 अगस्त तक काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से अपना नामांकन करा सकेंगे।


मूल प्रमाण पत्रों के साथ विभाग में होना होगा उपस्थित

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि चयनित छात्रों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 10:30 बजे संबंधित विभाग में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग के बाद ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कुलपति ने कहा कि स्नातक नामांकन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। छात्रों की सुविधा को देखते हुए 2 अगस्त (रविवार) को भी नामांकन का कार्य जारी रहेगा, ताकि सभी चयनित अभ्यर्थियों को समय पर प्रवेश मिल सके।


3 और 4 अगस्त को होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन

विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार ने बताया कि 3 और 4 अगस्त को खेल एवं सैन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। DSPMU प्रशासन ने सभी स्नातक पाठ्यक्रमों की संशोधित फीस सूची भी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने चयनित छात्रों से निर्धारित तिथि के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !