Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Jamshedpur News : भुइयांडीह के 145 घरों पर कार्रवाई को लेकर डीसी से मिलीं विधायक पूर्णिमा साहू, NGT के आदेश का इंतजार

Jamshedpur News : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह स्थित इंदरनगर और कल्याण नगर के 145 घरों को जारी नोटिस के मामले में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में हुई सुनवाई और प्रभावित परिवारों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।


विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि इस मामले में बुधवार को NGT में सुनवाई हुई, लेकिन अभी तक आदेश सार्वजनिक पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जब तक NGT का आदेश उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाए।

आदेश आने के बाद ही होगा अगला फैसला, 145 परिवारों के हितों की रक्षा का भरोसा

पूर्णिमा साहू ने बताया कि उपायुक्त भी NGT के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आदेश सार्वजनिक होने के बाद उसका अध्ययन कर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि NGT के आदेश से प्रभावित परिवारों को राहत नहीं मिलती है, तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने सहित अन्य कानूनी विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।


विधायक ने कहा कि इन 145 परिवारों का जीवन और आजीविका वर्षों से इसी क्षेत्र से जुड़ी हुई है। ऐसे में लोग अपनी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा उनके साथ न्याय सुनिश्चित कराने के लिए सभी वैधानिक और कानूनी विकल्पों पर काम किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !