Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Jamshedpur News: मानगो के सिद्धू कान्हू स्कूल में चला नशा मुक्ति अभियान, पुलिस और सामाजिक संस्था ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Jamshedpur News:  मानगो के डिमना रोड स्थित सिद्धू कान्हू स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन उलिडीह थाना और स्वाभिमान महिला कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से कराया गया अवगत
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वाभिमान महिला कल्याण की सचिव रीता शर्मा ने की. इस मौके पर उलिडीह थाना प्रभारी, थाना के सब इंस्पेक्टर, थाना शांति समिति के सदस्य विनोद सिंह, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है बल्कि इसका सामाजिक जीवन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है. साथ ही नशे से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई.

स्वस्थ समाज के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना जरूरी 
स्वाभिमान महिला कल्याण की सचिव रीता शर्मा ने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है.


पुलिस ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया. अभियान के अंत में रीता शर्मा ने थाना प्रशासन, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !