Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Ranchi News : मलेरिया पर सरकार अलर्ट, सभी विभाग मिलकर चलाएंगे रोकथाम अभियान, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा मलेरिया के मामले

Ranchi News : झारखंड सरकार ने मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नेपाल हाउस में आयोजित राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


जून तक सामने आए 16,728 मलेरिया के मामले

बैठक में बताया गया कि जून 2026 तक राज्य में 16,728 मलेरिया के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों से सामने आए हैं। वहीं, राज्य में डेंगू के 77 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 27 मरीज रांची से मिले हैं।


जांच, इलाज और दवा वितरण पर रहेगा जोर

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। इसके तहत गांवों से लेकर शहरों तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग इन बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक हो सकें।

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मलेरिया की समय पर जांच, तत्काल इलाज, दवा वितरण और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को और तेज किया जाए। साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय से रोकथाम संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !