Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Ranchi News : उत्पाद विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 उत्पाद सब-इंस्पेक्टर, 3 एएसआई और 21 लिपिकों का ट्रांसफर, कई जिलों में बदली गई जिम्मेदारियां

Ranchi News : उत्पाद विभाग ने अपनी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव में 34 उत्पाद सब-इंस्पेक्टर, 3 सहायक अवर निरीक्षक और 21 लिपिकों का तबादला किया गया है। यह तबादला राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का है।


इस बदलाव का असर कई जिलों पर पड़ेगा, जिनमें बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, लोहरदगा, हजारीबाग, देवघर, रामगढ़, जमशेदपुर, गोड्डा और सिमडेगा शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और लिपिक संवर्ग में भी बदलाव किए गए हैं।

कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, लिपिक संवर्ग में भी व्यापक बदलाव

महेश कुमार दास का तबादला बोकारो से गिरिडीह किया गया है, जबकि सन्नी विवेक तिर्की को बोकारो से लोहरदगा भेजा गया है। कुलदीप कुमार का स्थानांतरण धनबाद से हजारीबाग किया गया है और जाय हेम्ब्रम को धनबाद से बोकारो भेजा गया है। मंजूर आलम अंसारी को लोहरदगा से बोकारो में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


लिपिक संवर्ग में भी कई बदलाव किए गए हैं। कौशल कुमार सिंह को बोकारो से जमशेदपुर, तापस कुमार दास को रामगढ़, दिलीप कुमार राम को गिरिडीह से सिमडेगा, नुनू राम दास को जामताड़ा से गोड्डा और राहुल कुमार पांडेय को धनबाद से देवघर स्थानांतरित किया गया है।

एक दिन पहले बदले गए थे बोकारो के सहायक आयुक्त

उत्पाद विभाग ने एक दिन पहले ही बोकारो के सहायक आयुक्त का भी तबादला किया था। अरविंद कुजूर को बोकारो का नया सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह रामगढ़ में पदस्थापित थे। बोकारो में यह उनकी दूसरी पोस्टिंग होगी, जिससे विभाग को उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।

उत्पाद विभाग मुख्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया है। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से कार्यों में तेजी आएगी, जिलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और उत्पाद विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !