Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Ranchi Constitution Yatra: JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में बारिश के बीच निकली संविधान यात्रा; अल्बर्ट एक्का चौक और मेन रोड पर लगा जाम

Ranchi Constitution Yatra: झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हजारों अभ्यर्थी JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को रांची में संविधान यात्रा निकाल रहे थे. यह यात्रा कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा मैदान से शुरू हुई और अल्बर्ट एक्का चौक की ओर बढ़ रही थी. बारिश होने के बावजूद, प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे पैदल मार्च करते रहे.

इस संविधान यात्रा के कारण रांची की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई. कचहरी रोड से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. कई स्थानों पर गाड़ियां बहुत धीरे चल रही थीं. जाम का असर मेन रोड, रेडियम रोड और लालपुर रोड तक देखा गया, जहां लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बहुत परेशानी हुई.



ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा को देखते हुए फिरायालाल चौक से वाहनों का रूट बदल दिया. वाहनों को रांची विश्वविद्यालय मार्ग से चडरी तालाब होते हुए कचहरी की ओर भेजा जा रहा था, ताकि प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखा जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !