Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Simdega News: सिमडेगा के शंख नदी के पास नवनिर्मित मकान में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Simdega: सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र स्थित बुधाधार शंख नदी के समीप मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई। मृतक की पहचान मीचू टोली निवासी 45 वर्षीय राजेश लकड़ा के रूप में की गई है।

सुबह तड़के युवक टॉर्च लेकर निकला था घर से
 परिजनों के अनुसार, सोमवार रात राजेश ने परिवार के साथ खाना खाया और सोने चले गए थे। हालांकि, भोर होने से पहले ही वह अचानक टॉर्च लेकर बिना बताए घर से बाहर निकल गए। काफी देर तक उनके वापस न लौटने पर परिजन चिंतित थे, तभी ग्रामीणों से सूचना मिली कि प्रभु प्रधान के नव निर्मित मकान में गमछे के सहारे उनका शव लटका हुआ है।

पत्नी के अलग होने के बाद से थे मानसिक तनाव में 
मृतक के परिवार ने बताया कि राजेश पिछले कुछ वर्षों से गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। पत्नी के अलग हो जाने के बाद वे काफी अकेले पड़ गए थे. इस पारिवारिक कलह और तनाव का असर उनके व्यवहार पर भी लगातार दिख रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही केरसई थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !