Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

BJP Jharkhand: वाराणसी से शुरू होकर गांव-गांव पहुंचेगा “समरसता संकल्प अभियान”

BJP Jharkhand: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मेदिनीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के “समरसता संकल्प अभियान” की योजना बताई. उन्होंने कहा कि यह अभियान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बढ़ाना है. उनके अनुसार यह अभियान आषाढ़ पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक देश भर में चलेगा, झारखंड में भी शामिल है.

अभियान की शुरुआत वाराणसी से होगी
बाबूलाल मरांडी ने बताया कि अभियान 29 जुलाई को वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर से शुरू होगा. यहां से कार्यकर्ता पवित्र कलश लेकर विभिन्न राज्यों और झारखंड के जिलों तक जाएंगे. इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस अभियान को शहरों तक ही सीमित न रखा जाए. बल्कि इसे गांव-गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए. उन्होंने लोगों के अधिक से अधिक भाग लेने पर जोर दिया, ताकि सामाजिक समरसता का संदेश व्यापक रूप से फैल सके.

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संत रविदास ने सदियों पहले समानता, सामाजिक न्याय और मानवता का संदेश दिया था. वह आज भी बराबर प्रासंगिक है. उनके विचार समाज में भेदभाव मिटाने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि भारत की सामाजिक चेतना और संवैधानिक मूल्य ऐसे ही संतों की शिक्षाओं में निहित हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि युवा पीढ़ी को देश की संत परंपरा और सामाजिक सुधार आंदोलनों से परिचित कराना जरूरी है. इससे समाज में एकता और परस्पर सम्मान की भावना मजबूत होगी.



भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा विधायक आलोक चौरसिया, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी और कई अन्य पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !