Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

BREAKING: जमशेदपुर पुलिस बल में प्रशासनिक फेरबदल, राजकिशोर कुमार बने ट्रैफिक सार्जेंट मेजर और अविनाश टुडू को पुलिस लाइन का प्रभार

BREAKING: जमशेदपुर पुलिस बल को मजबूत और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. एसएसपी कार्यालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है, जिसमें नए पदों की जानकारी दी गई है.

इस आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों पर काम शुरू करना होगा और इसकी रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय को देनी होगी. राजकिशोर कुमार को ट्रैफिक सार्जेंट मेजर बनाया गया है. उन्हें शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है.



विनाश टुडू को पुलिस लाइन का सार्जेंट मेजर नियुक्त किया गया है. उन्हें अपने नियमित काम के साथ-साथ सार्जेंट मेजर-द्वितीय के काम की भी जिम्मेदारी दी गई है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. सभी अधिकारियों को नए पदों पर काम शुरू करने और अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !