Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Seraikela Crime News: सरायकेला पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, आदित्यपुर से 7.59 लाख नकद और ब्राउन शुगर बरामद, जुगसलाई का आरोपी गिरफ्तार

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गायारी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से जुड़े लाखों रुपये नकद बरामद किया हैं। एसपी मनोज स्वर्गायारी ने बताया कि ब्राउन शुगर बिक्री से जुड़े पैसों की बरामदगी के मामले में यह सरायकेला जिला पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

लालटू के घर पर चल रहा था पैसों का हिसाब, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी जावेद अंसारी उर्फ लालटू के घर पर ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त पैसों का हिसाब-किताब किया जा रहा है। सूचना के आधार पर तड़के विशेष टीम ने घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद आरोपी छत के रास्ते भागने लगे। भागने के दौरान आरोपियों ने पैसों से भरे छोटे-छोटे झोले आसपास फेंक दिया।



एक आरोपी गिरफ्तार, 20 पुड़िया ब्राउन शुगर और नकद बरामद
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजाद अंसारी, निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, जुगसलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7 लाख 59 हजार 650 रुपये नकद बरामद किया हैं।



लालटू समेत छह आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी जावेद अंसारी उर्फ लालटू समेत इमरान, राशिदा खातून, विपुल कर्मकार, रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल और प्रकाश पटेल मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी मनोज स्वर्गायारी ने कहा कि जो लोग अपराध की दुनिया छोड़कर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं, उन्हें पुलिस की ओर से किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। लेकिन अपराध को बढ़ावा देने, संरक्षण देने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !