Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Ram Mandir Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट ने चौथी बार बढ़ाई आरोपियों की न्यायिक हिरासत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई

Ram Mandir Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत ने सोमवार को सुनवाई के बाद सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ा दी. मामले की अगली सुनवाई भी इसी दिन तय जाएगी. 


चौथी बार बढ़ी न्यायिक हिरासत

यह चौथी बार है जब अदालत ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई है. सोमवार को सभी आरोपियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 10 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश दिया.

25 जून को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

इस मामले की शुरुआत 25 जून को दर्ज प्राथमिकी से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 जून को अदालत में पेश किया. पहली सुनवाई में अदालत ने सभी को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.

जांच के दौरान मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं. इसके बाद सुनवाई विशेष न्यायाधीश की अदालत में शुरू हुई. 29 जून को हुई सुनवाई में सभी आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

पहले भी दो बार बढ़ चुकी है हिरासत

पहले भी दो बार बढ़ चुकी है हिरासत, 13 जुलाई को हुई अगली सुनवाई में अदालत ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी थी. अब चौथी सुनवाई में अदालत ने फिर से 14 दिनों की अवधि बढ़ाते हुए अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की है.

जांच एजेंसियां साक्ष्य जुटाने में लगी है

जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हैं. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले के विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी अलग-अलग चरणों में सभी आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुके हैं. अभी तक इस मामले में कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.


अगली सुनवाई पर नजर

यह एक संवेदनशील मामला है, और अगली सुनवाई पर नजरें टिकी हुई हैं. धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से संवेदनशील माने जा रहे इस मामले की सुनवाई विशेष अदालत में चल रही है. अब 10 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई में जांच की प्रगति और आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !