Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Jharkhand Police Budget: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने शुरू की वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट की तैयारी, मांगी खर्च की रिपोर्ट

Jharkhand Police Budget: झारखंड पुलिस ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले अनुपूरक बजट की कवायद तेज कर दी है. पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर की सभी पुलिस इकाइयों को अपने वित्तीय खर्च और आगामी आवश्यकताओं का विस्तृत विवरण भेजने का निर्देश दिया है, ताकि वास्तविक जरूरतों के आधार पर बजट प्रस्ताव तैयार किया जा सके.

इस संबंध में जारी पत्र में सभी रेंज कार्यालयों, वरीय पुलिस अधीक्षकों (SSP), पुलिस अधीक्षकों (SP), रेल पुलिस, झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP), इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB), प्रशिक्षण संस्थानों और पुलिस की अन्य शाखाओं से अब तक खर्च की गई राशि, शेष बजट और भविष्य की आवश्यकता का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है.

जरूरत के अनुसार ही मांगी जाए बजट राशि
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि बजट की मांग केवल वास्तविक आवश्यकता के आधार पर ही भेजी जाए. जरूरत से अधिक राशि की मांग करने और बाद में उसे वापस (सरेंडर) करने की स्थिति से बचने के लिए सभी इकाइयों को वित्तीय आकलन सावधानीपूर्वक करने का निर्देश दिया गया है.

वेतन और स्थापना व्यय का अलग विवरण देने का निर्देश
मुख्यालय ने स्थापना व्यय से जुड़े मदों का अलग-अलग विवरण भी मांगा है. इसमें वेतन, भत्ते और अन्य प्रशासनिक खर्च शामिल हैं. सभी इकाइयों को इन मदों का अलग-अलग वित्तीय आकलन प्रस्तुत करना होगा.

चुनावी खर्च का भी देना होगा हिसाब
पत्र में यह भी कहा गया है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव से जुड़े खर्च तथा भविष्य में इन मदों में संभावित वित्तीय जरूरत का अलग विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराया जाए. इससे अनुपूरक बजट तैयार करते समय चुनावी दायित्वों का भी समुचित आकलन किया जा सकेगा.



तय समय में रिपोर्ट भेजने के निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित इकाइयों को निर्देश दिया है कि निर्धारित प्रारूप में पूरी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए. इसके लिए 24 जुलाई तक रिपोर्ट भेजने को कहा गया था, ताकि प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्ताव समय पर तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !