Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Youth AJSU Lok Bhavan March: भर्ती, छात्रवृत्ति और शिक्षा के मुद्दों पर 30 जुलाई को रांची में लोकभवन मार्च करेगा युवा आजसू

Youth AJSU Lok Bhavan March: झारखंड में रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर युवा आजसू और अखिल झारखंड छात्र संघ (छात्र आजसू) अब सड़क पर उतरने जा रहे हैं. संगठन ने 30 जुलाई को रांची में लोकभवन मार्च का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन के जरिए राज्य सरकार को युवाओं से जुड़े मुद्दों पर घेरने की तैयारी की गई है. संगठन का दावा है कि मार्च में राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्र और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी शामिल होंगे.

भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल
युवा आजसू और छात्र आजसू का कहना है कि झारखंड बनने के ढाई दशक बाद भी युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. संगठन ने आरोप लगाया कि JSSC और JPSC की कई भर्ती प्रक्रियाएं कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, परिणाम में देरी और नियुक्ति प्रक्रिया की धीमी रफ्तार के कारण विवादों में रही हैं. इससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है.

छात्रवृत्ति और शिक्षा व्यवस्था भी बनेगी मुद्दा
संगठन ने कहा कि समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. कई विद्यार्थियों को आर्थिक संकट के कारण अपनी शिक्षा बीच में छोड़ने की नौबत आ रही है.

इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद, आधारभूत सुविधाओं की कमी, शैक्षणिक सत्र में देरी और परीक्षा परिणाम समय पर नहीं आने जैसे मुद्दों को भी मार्च के दौरान प्रमुखता से उठाया जाएगा.



सरकार से रखी ये प्रमुख मांगें
युवा आजसू और छात्र आजसू ने सरकार से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, लंबित नियुक्तियों को जल्द पूरा करने, नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने, समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने और राज्य की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने की मांग की है. संगठन का कहना है कि यदि इन मुद्दों पर ठोस पहल नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !