Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Bihar News: सिवान में फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, AK-47 चलाने वाला सिपाही निलंबित

Bihar News: बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की गई है. पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सिपाही अभिषेक कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई
सिवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संबंधित सिपाही को निलंबित किया गया है. उन्होंने कहा कि विभागीय जांच के जरिए यह देखा जाएगा कि फायरिंग किस समय और स्थिति में हुई थी और क्या यह नियमों के अनुरूप रही थी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फायरिंग के वीडियो आने के बाद बढ़ी हलचल
बिहार बंद के दौरान हुई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी और इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान वीडियो फुटेज, साक्ष्य और अन्य जरूरी बातों की बारीकी से जांच की जाएगी.

जेपी चौक पर तनाव के बीच हुई थी फायरिंग
बिहार बंद के दौरान सिवान के जेपी चौक और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए थे. पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान पथराव, तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ, जिसमें कई जवान घायल हुए. पुलिस का दावा है कि पहले आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लेकिन जब स्थिति काबू में नहीं आई तो हवाई फायरिंग की गई. फिलहाल विभागीय जांच जारी है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !