Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Jamshedpur News: मरीन ड्राइव पुल के पास मिला गाय का क्षत-विक्षत शव

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पुल के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक गाय का क्षत-विक्षत शव मिला. इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. लोगों ने News 26 को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना देने के बावजूद, करीब तीन से चार घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. बाद में टाइगर मोबाइल के जवान वहां पहुंचे और गाय के अवशेषों को डोबो के पास झाड़ियों में फेंक दिया.

इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कुछ लोग मानते हैं कि यह किसी शरारती तत्व का काम हो सकता है. वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि यह किसी सड़क दुर्घटना के बाद गाय के अवशेष वहां लाकर फेंके गए होंगे.



फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाय के अवशेष वहां कैसे पहुंचे. स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !