Jamshedpur: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मीडिया और संचार क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए इस स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम को तैयार किया गया है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोर्स में मीडिया थ्योरी, रिपोर्टिंग, संपादन, टेलीविजन प्रोडक्शन, डिजिटल मीडिया, न्यू मीडिया, मीडिया रिसर्च, जनसंपर्क, मीडिया एथिक्स और कम्युनिकेशन थ्योरी जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।
पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक मीडिया लैब, स्टूडियो, डिजिटल लर्निंग, स्किल आधारित ट्रेनिंग, इंडस्ट्री एक्सपोजर, इंटर्नशिप और फील्ड वर्क के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी मीडिया उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुसार अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकेंगे।
मीडिया क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर
इस पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए पत्रकार, रिपोर्टर, न्यूज एंकर, कंटेंट क्रिएटर, डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर, यूट्यूबर, पॉडकास्टर, कंटेंट राइटर, संपादक, जनसंपर्क अधिकारी, सोशल मीडिया मैनेजर, डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन प्रोफेशनल और मीडिया रिसर्चर जैसे क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध होंगे।
विश्वविद्यालय का कहना है कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का दायरा केवल पारंपरिक मीडिया तक सीमित नहीं है। डिजिटल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया, यूट्यूब, पॉडकास्ट और कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को इन नए क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए तैयार करेगा।
विश्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। "Shape Stories, Inform Society, Create Change" की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम जिम्मेदार और सक्षम मीडिया प्रोफेशनल तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।