Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Jamshedpur News: टेल्को में टाटा मोटर्स कर्मी के क्वार्टर में चोरी, बंद घर से लाखों के जेवर और नकदी गायब

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकद चोरी कर लिए। घटना टेल्को रोड नंबर-1 के/2 स्थित क्वार्टर नंबर-3 की बताई जा रही है। क्वार्टर में रहने वाले मोहम्मद रिजवान टाटा मोटर्स के कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड वाले घर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को खाली पाकर वारदात को अंजाम दिया।

मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर
जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले क्वार्टर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के कमरों की तलाशी लेते हुए अलमारी में रखे करीब तीन लाख रुपये मूल्य के गहने और नकद राशि लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग वापस क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजे की स्थिति देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कई कीमती सामान गायब थे।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !