Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Jharkhand News: साहिबगंज में पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या, शराब के नशे में वारदात के बाद पत्नी पर भी हमले की कोशिश

Jharkhand News:  झारखंड के साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपने 22 वर्षीय इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

शाम के विवाद के बाद रात में किया हमला
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार शाम पिता मुजाहिरूल हक और उसके बेटे सफीकुल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद मुजाहिरूल घर से निकल गया. देर रात वह शराब के नशे में वापस लौटा और घर में सो रहे सफीकुल के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को परिवार के लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए, लेकिन जंगीपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई.

पत्नी पर हमले की कोशिश, बेटी के शोर मचाने पर फरार
बताया गया कि बेटे पर हमला करने के बाद मुजाहिरूल अपनी पत्नी पर भी कुल्हाड़ी से हमला करने जा रहा था. इसी दौरान बेटी की नजर उस पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

शराब को लेकर घर में होता था विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि मुजाहिरूल अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था. परिवार के सदस्य उसकी इस आदत का विरोध करते थे. इसी को घटना की वजह माना जा रहा है. सफीकुल दो भाइयों में छोटा था. उसके बड़े भाई की करीब आठ साल पहले महाराजपुर में ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी. परिवार में उसकी चार बहनें हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है. सफीकुल अविवाहित था. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी और आरोपी की तलाश जारी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !