Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Mango Municipal Corporation: "पार्षद को 2 प्रतिशत, मेयर मैडम को अलग कमीशन चाहिए", सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

Mango Municipal Corporation: मानगो नगर निगम में ठेकेदारों के भुगतान को लेकर कमीशन मांगने के आरोप के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मामले को गंभीर बताते हुए नगर विकास मंत्री से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

सरयू राय ने आरोप लगाया कि मानगो नगर निगम में ठेकेदारों का भुगतान बिना कमीशन के नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि मेयर और कुछ वार्ड पार्षदों पर कमीशनखोरी के आरोप लग रहे हैं. यदि अपने करीबी रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है, तो दूसरे लोगों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.


उन्होंने कहा कि मामला नगर निकाय चुनाव से पहले कराए गए विकास कार्यों के भुगतान से जुड़ा है. आरोप है कि बिल पास होने के बावजूद भुगतान रोककर कमीशन की मांग की जा रही है.

सरयू राय ने बताया कि कन्हाई कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है. पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि लाल घेरे में दिखाई दे रहा युवक उनका भांजा और वार्ड पार्षद है.

पोस्ट के मुताबिक, उन्हें वार्ड में नाली निर्माण का काम मिला था. फरवरी में ही जेई के निर्देशानुसार काम पूरा कर दिया गया, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ.



उन्होंने लिखा है कि बिल तैयार हो चुका है. कार्यपालक अभियंता के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं. क्वालिटी रिपोर्ट और ऑडिट की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है. इसके बावजूद भुगतान जारी नहीं किया गया.

सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि भुगतान के लिए वार्ड पार्षद की ओर से दो प्रतिशत कमीशन और मेयर के लिए अलग से कमीशन मांगा जा रहा है.

कन्हाई कुमार सिंह ने पोस्ट में लिखा है कि आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. उन्होंने संबंधित जनप्रतिनिधियों से घर आकर हालात देखने की अपील करते हुए कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं मिला तो वे नगर निगम कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे. उन्होंने इसके लिए मेयर और संबंधित पार्षद को जिम्मेदार ठहराया है.

विधायक सरयू राय ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !