Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न, CJP ने CJI को कहा "धन्यवाद"

NEET Paper Leak: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन स्थल पर जश्न का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई, नारे लगाए और एक-दूसरे को बधाई दी.

अभिजीत दिपके बोले- "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए"
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोग कहते थे कि इस सरकार में कोई इस्तीफा नहीं देता, लेकिन छात्रों के संघर्ष ने यह संभव कर दिखाया. उन्होंने कहा, "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए."

CJI सूर्यकांत को कहा धन्यवाद
अभिजीत दिपके ने अपने संबोधन में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें "कॉकरोच" कहकर संबोधित नहीं किया गया होता, तो यह आंदोलन इतनी मजबूती नहीं पकड़ता और शायद शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं होता. उन्होंने इसे छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत बताया.

इस्तीफे में युवाओं का किया जिक्र
इस्तीफा देने से पहले धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश जारी किया. उन्होंने लिखा कि पिछले दस दिनों की घटनाओं से उनका मन व्यथित है और यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं के भविष्य को किसी भी साजिश का शिकार नहीं बनने दिया जाएगा.

उन्होंने यह भी लिखा कि चार दशकों से अधिक समय से वे छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार से जुड़े रहे हैं तथा उनका हमेशा से मानना रहा है कि मजबूत और समावेशी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त भारत की नींव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलने पर उन्होंने उनका आभार भी व्यक्त किया.

अगले वर्ष से CBT मोड में होगी NEET-UG परीक्षा
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताएं सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल जांच सीबीआई को सौंपी, परीक्षा रद्द की और दोबारा परीक्षा कराई. उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.



उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही उन्होंने इस पूरे मामले की जिम्मेदारी स्वीकार की और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य परीक्षा माफिया की वजह से प्रभावित न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !